अप्रैल 8, 2026 12:37 अपराह्न

printer

युद्धविराम के समर्थन में इज़राइल, लेकिन यह रोक लेबनान पर लागू नहीं: इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍जामिन नेतन्याहू ने कहा कि इज़राइल ईरान पर दो सप्ताह के लिए हमले रोकने के अमरीका के फैसले का समर्थन करता है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रोक लेबनान पर लागू नहीं होती, जहां हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई जारी है। इस्राएल के प्रधानमंत्री ने कहा कि  इज़राइल अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन प्रयासों का स्वागत करता है जिनसे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईरान अब अमरीका, इस्राएल, ईरान के पड़ोसी अरब देशों और व्यापक विश्व के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकी खतरा न रहे।

एक्‍स पर जारी एक बयान में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह स्पष्ट किया कि प्रस्तावित दो सप्ताह की रोक केवल अमरीका और ईरान के बीच लागू होती है और लेबनान इससे अलग है। इस्राएल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अभियान जारी रखे हुए हैं और नए हमलों और सीमा पार गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। हिजबुल्लाह ने भी जवाबी हमले किए हैं। ईरान के अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि किसी भी स्थायी युद्धविराम में लेबनान में इस्राएल के अभियानों को रोकना शामिल होना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला