जनवरी 20, 2026 7:34 अपराह्न

printer

इस्राइल ने यूएनआरडब्ल्यूए के पूर्वी यरुशलम परिसर का ढांचा ध्वस्त किया

इस्राइल ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी-यू.एन.आर.डब्ल्यू.ए. के पूर्वी यरुशलम परिसर में पिछले साल कब्जा करने के बाद वहां के ढांचे को ध्वस्त कर दिया। इस्राइल के चालक दल ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है क्योंकि इजरायल की सरकार ने फिलिस्तीनियों को सहायता प्रदान करने वाले मानवीय समूहों पर प्रतिबंध सख्त कर दिए हैं।

संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी, यू.एन.आर.डब्ल्यू.ए ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इस्राइली बलो ने कर्मचारियों के उपकरण जब्त कर लिया था और उन्हें शेख जर्राह इलाके में स्थित उनके मुख्यालय से जबरन बाहर निकाल दिया था। इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने बताय कि विध्वंस एक नए कानून के माध्यम से किया जा रहा है, जिसने संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें आतंकवादी समूहों और हमास के साथ संबंधों का आरोप लगाया गया था।

राष्ट्रीय सुररक्षा मंत्री इतामा बेन-ग्वीरने कहा कि वह चालक दल के साथ मुख्यालय गए थे और इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया। इस्राइल ने लंबे समय से यू.एन.आर.डब्ल्यू.ए की निंदा की है कि वह फिलिस्तीनी समर्थक झुकाव है और समूह पर हमास के साथ संबंधों का आरोप लगाता है। जिसे संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने दृढ़ता से अस्वीकार किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला