इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल कार्टज़ ने दावा किया है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी और अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, कल रात हुए हमले में मारे गए।
रक्षा मंत्री कार्टज़ ने दावा किया कि तंगसिरी होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग बिछाने और उसे अवरुद्ध करने के प्रयास से संबंधित अभियानों के लिए नौसेना कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी सीधे तौर पर ज़िम्मेदार थे।
इस बीच, ईरानी अधिकारियों ने इसपर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।