मार्च 20, 2026 2:13 अपराह्न

printer

इज़राइल ने फारसी नव वर्ष नवरोज मनाने के दौरान तेहरान पर हवाई हमले किए

इज़राइल ने ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के बीच, ईरानियों द्वारा फारसी नव वर्ष नवरोज मनाने के दौरान, आज तेहरान पर हवाई हमले किए। राजधानी के आसपास विस्फोटों की खबरें आईं हैं। एक दिन पहले जब इस्राएल ने संकेत दिया था कि वह ईरान के एक प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करेगा। इस बीच, ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज कर दिए।

दुबई में भी आज सुबह ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान हवाई सुरक्षा बलों द्वारा आने वाली गोलाबारी को रोकने के दौरान धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागना जारी रखा, हाइफ़ा से लेकर गैलील और लेबनान सीमा के पास तक सायरन बजते रहे।

संयुक्त राष्ट्र में, सुरक्षा परिषद ने कल एक आपातकालीन बैठक की, जहां खाड़ी देशों ने ईरान से अपने हमले रोकने का आग्रह किया। पूरे क्षेत्र में हमले जारी हैं, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने प्रमुख ऊर्जा सुविधाओं पर हमले की सूचना दी है। आसपास के जलक्षेत्र में जहाजों को भी निशाना बनाया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह और ईरान से जुड़े एक नेटवर्क को निष्क्रिय कर दिया है, और उस पर वित्तीय स्थिरता को खतरे में डालने वाली साजिशों का आरोप लगाया है।