मार्च 20, 2026 7:06 पूर्वाह्न

printer

ईरान के खिलाफ इज़राइल और अमरीका का सैन्य अभियान पूरी दुनिया की रक्षा के लिए है: इज़राइली प्रधानमंत्री

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ इज़राइल और अमरीका का सैन्य अभियान पूरी दुनिया की रक्षा के लिए है। कल यरुशलम में उन्होंने कहा कि इज़राइली हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक कमजोर हो गई है और ईरान अब यूरेनियम संवर्धन या बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण नहीं कर सकता। श्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान, महत्वपूर्ण वैश्विक तेल मार्ग को बाधित कर दुनिया को परेशान करने के प्रयास में सफल नहीं होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र के ऑपरेशन को इज़राइल ने अकेले ही अंजाम दिया है।