मई 4, 2025 5:50 अपराह्न

printer

इस्राइलः तेल अवीव से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें मंगलवार तक निलंबित रहेंगी

इस्राइल के शहर तेल अवीव के हवाई अड्डे के पास मिसाइल हमले के बीच, एयर इंडिया ने घोषणा की है कि तेल अवीव से आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें मंगलवार तक निलंबित रहेंगी। सोशल मीडिया पोस्ट में उसने कहा है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है।

 

आज से मंगलवार तक टिकट बुक करा चुके यात्रियों को पुनर्निर्धारण पर एकमुश्त छूट या रद्द करने के लिए पूर्ण धनवापसी की पेशकश की जाएगी।

 

अधिक जानकारी के लिए ग्राहक एयरलाइन से 0 1 1 – 6 9 3 2 9 3 3 3 / 0 1 1-6 9 3 2 9 9 9 9 पर संपर्क कर सकते हैं या उनकी वेबसाइट <http://airindia.com> पर जा सकते हैं।