नवम्बर 25, 2025 8:11 अपराह्न | ArgentinaPark | Islamabadpolice | Pakistan

printer

पाकिस्तान में इस्लामाबाद पुलिस ने अर्जेंटीना पार्क में छापेमारी की

पाकिस्तान में इस्लामाबाद पुलिस ने अर्जेंटीना पार्क में देर रात छापेमारी की, जिसमें कई अफ़ग़ान प्रवासियों और महिला कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया।

 

अफ़ग़ान मीडिया ने बताया कि पुलिस ने इलाके को घेरकर उन तंबुओं को हटा दिया जिनमें लगभग दो सौ अफ़ग़ान परिवार महीनों से शरण लिए हुए थे। प्रवासियों ने बताया कि बच्चे घायल हुए और परिवारों को बिना किसी कारण बताए ले जाया गया।

 

एक कार्यकर्ता ने चेहरे पर चोटों की सूचना दी और पुलिस पर महिलाओं और मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वालों पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया।

 

शरणार्थियों ने बताया कि अधिकारियों ने चार सौ से ज़्यादा असुरक्षित परिवारों को वापस अफ़ग़ानिस्तान भेजने की धमकी दी है, जिससे शरणार्थी

 

सुरक्षा मानकों के उल्लंघन होने से शरणार्थी समूहों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें रोज़ाना उत्पीड़न, जबरन वसूली और डर का सामना करना पड़ता है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला