राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने पुणे में इस्लामिक स्टेट के स्लीपर मॉड्यूल मामले में वांछित एक और प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अभिकरण ने आज कहा कि 11वें आरोपी रिजवान अली ने 10 अन्य आरोपियों के साथ देश को अस्थिर करने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए कई आतंकी वारदातों की साजिश रची थी।
रिजवान अली पर तीन लाख रुपये का इनाम था। अभिकरण की जाँच के अनुसार, रिजवान ने आतंकी ठिकानों के रूप में इस्तेमाल के लिए विभिन्न स्थानों रेकी की थी। रिजवान गोलीबारी कक्षाएं आयोजित करने और आईईडी बनाने का प्रशिक्षण देने में भी शामिल था।