इज़राइल ने कहा है कि उत्तरी शहर हाइफ़ा में एक तेल रिफाइनरी पर ईरान के मिसाइल हमले से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, हाइफ़ा में कई जगहों पर बम-निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं।
पिछले महीने ईरान पर इज़राइल और अमरीका के हमले के बाद से ईरान लगातार पश्चिम एशिया में मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। इस हफ्ते, ईरान ने अपने साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर इज़राइल के हमले के जवाब में खाड़ी क्षेत्र के कई तेल और गैस ठिकानों को निशाना बनाया है।