मार्च 6, 2026 7:37 अपराह्न | Iranian President

printer

अमरीका-इस्राएल तनाव के बीच मध्यस्थता के प्रयास शुरू: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने आज कहा कि कुछ देशों ने अमरीका और इस्राएल के साथ चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए मध्यस्थता के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
श्री पेज़ेश्कियन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान इस क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही राष्ट्र की गरिमा और संप्रभुता की रक्षा करने में भी उसे कोई संकोच नहीं है। राष्ट्रपति की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई जब कई दस्तावेजों में संकेत दिए गए हैं कि ईरान ने इस्राएल पर नए सिरे से हमले शुरू कर दिए हैं। इनमें नवीनतम सुपर-हैवी खोर्रमशहर-4 सहित कई बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है।