जून 27, 2025 12:30 अपराह्न

printer

ईरान भविष्य में हमले का जवाब पश्चिम एशिया में अमरीका के सैन्य ठिकानों पर हमला करके देगा: अयातुल्ला अली खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा है कि ईरान भविष्य में किसी भी अमरीकी हमले का जवाब पश्चिम एशिया में अमरीका के सैन्य ठिकानों पर हमला करके देगा। ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध विराम के बाद एक टेलीविज़न संबोधन में उन्होंने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आह्वान के बावजूद ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

 

उन्होंने कहा कि ईरान की पंहुच क्षेत्र में महत्वपूर्ण अमरीकी केंद्रों तक है और जब भी जरूरी होगा वह उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। खामेनेई ने कहा कि ईरानी परमाणु स्थलों पर हमले से अमरीका को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। उधर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान अपना परमाणु संवर्धन कार्यक्रम फिर शुरू करता है तो वे उसपर फिर हमला करेंगे।