अप्रैल 3, 2026 7:35 अपराह्न

printer

ईरान ने कुवैत में विद्युत और जल शोधन संयंत्र को बनाया निशाना, बुनियादी ढांचे को नुकसान

ईरान ने आज कुवैत में एक विद्युत और जल शोधन संयंत्र को निशाना बनाया।  इस हमले में संयंत्र के कुछ हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा।
 
कुवैत के विद्युत, जल और नवीकरणीय मंत्रालय की आधिकारिक प्रवक्ता फातिमा अब्बास जौहर हयात ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी और आपातकालीन टीमों को तुरंत तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभावित स्थल को सुरक्षित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय जारी हैं।
 
कुवैत जल आपूर्ति के लिए शोधन संयंत्र पर अत्यधिक निर्भर है। देश के लगभग 90 प्रतिशत पेयजल का उत्पादन खाड़ी के समुद्री जल को पीने योग्य जल में परिवर्तित करके किया जाता है। जिससे ऐसे संयंत्र राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे के लिए महत्वपूर्ण बन जाते हैं। जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की  रुकावट का दैनिक जीवन पर तत्काल और महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।
 
इससे पहले मीना अल अहमदी रिफाइनरी सहित अन्य स्थानों को भी निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने इन घटनाओं में सीमित नुकसान की सूचना दी है।