अप्रैल 1, 2026 2:32 अपराह्न

printer

ईरान ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में ईंधन भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया

कुवैत के नागर विमानन महानिदेशालय ने बताया कि आज तड़के ईरान ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में ईंधन भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया। आधिकारिक प्रवक्ता अब्दुल्ला अल राजही ने बताया कि ड्रोनों ने कुवैत एविएशन फ्यूलिंग कंपनी के ईंधन टैंकों पर हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई और भारी नुकसान हुआ। आपातकालीन दलों ने तुरंत कार्रवाई की। उड़ानें कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं, लेकिन हवाई अड्डे का संचालन जारी रहा।

उधर बहरीन में, गृह मंत्रालय ने कहा कि ईरानी हमले के बाद कंपनी की एक सुविधा में लगी आग काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और जांच जारी है। सऊदी अरब ने भी पिछले कुछ घंटों में दो ड्रोनों को नष्‍ट करने की सूचना दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए। ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब खाड़ी देश हाई अलर्ट पर हैं, और क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच हवाई रक्षा प्रणालियां आगे के खतरों पर नजर रख रही हैं।