पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से अमरीका के नवीनतम प्रस्ताव पर ईरान ने औपचारिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी है। ईरान की सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। प्रस्ताव में क्षेत्र में संघर्ष समाप्त करने पर अधिक बल दिया गया है। इस संबंध में अमरीकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। इसमें संघर्ष के तीसरे महीने में प्रवेश करने के साथ ही गहन राजनयिक प्रयासों पर प्रकाश डाला गया है।
इस बीच, लेबनान में अमरीकी मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बावजूद इजरायली हमलों में 22 लोग मारे गए हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने 10 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया और दक्षिणी लेबनान में उसके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना पर तीन हमले किए।