अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भ्रामक मीडिया रिपोर्ट के जरिये झूठी ख़बरें फैला रहा है। श्री ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान फर्जी हमले दिखलाने के लिए ए आई से तैयार तस्वीरों का सहारा ले रहा है।
श्री ट्रम्प ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कुछ ख़बरों में बताया गया कि ईरान के हमले में अमरीकी विमानों और जहाजों को तबाह कर दिया गया। उन्होंने कहा कि समुद्र में अमरीकी अब्राहम लिंकन पोत को जलते दिखाना पूरी तरह फर्जी है। इस पोत पर कोई हमला नहीं किया गया है।
उन्होंने कुछ अमरीकी मीडिया एजेंसियों पर भी गलत जानकारी देने का आरोप लगाया और कहा कि झूठी ख़बरे फैलाने वाली एजेंसियों को गम्भीर नतीजे भुगतने होंगे।