जनवरी 15, 2026 12:50 अपराह्न

printer

ईरान: सरकार ने वाणिज्यिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के आदेश को बढ़ाया

ईरान ने तेहरान में प्रदर्शनों पर हुई हिंसक कार्रवाई और अमरीका के साथ तनाव के बीच आज सुबह वाणिज्यिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के आदेश को बढ़ा दिया है। सरकार ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, हालांकि अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के लिए त्वरित सुनवाई और फांसी की सजा का संकेत दिया और अमरीका या इस्राराइल के हस्तक्षेप की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ये धमकियां ऐसे समय सामने आईं जब कतर में एक महत्वपूर्ण अमरीकी सैन्य अड्डे पर तैनात कुछ कर्मियों को वहां से निकलने की सलाह दी गई, वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 24 घंटे के अंदर कई अस्पष्ट बयान दिए, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ईरान के खिलाफ अमरीका क्या कार्रवाई करेगा।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान में हत्याएं रुक रही हैं, जबकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संघर्ष के बजाय कूटनीति का सहारा लेने का आग्रह किया। मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के अनुसार, इस कार्रवाई में 2 हजार 615 लोगों के मारे जाने की खबर हैं।