ईरान के निर्वासित युवराज रजा पहलवी ने देश में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद करने के लिए सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सभी यूरोपीय नेताओं से ईरानी जनता का समर्थन करने और शासन को जवाबदेह ठहराने के अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अनुसरण करने का आग्रह किया है। रजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और ईरान में संचार व्यवस्था बहाल करने के लिए तकनीकी, वित्तीय तथा राजनयिक प्रयासों का आह्वान किया है। अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने भी ईरान में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।
Site Admin | जनवरी 9, 2026 11:33 पूर्वाह्न
ईरान: प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद होने पर निर्वासित युवराज ने की सरकार की आलोचना