फ़रवरी 25, 2026 6:11 अपराह्न

printer

ईरान ने जिनेवा में होने वाली परमाणु वार्ता से पहले अमरीका की दबाव नीति को सिरे से खारिज किया

ईरान ने कल जिनेवा में होने वाली महत्वपूर्ण परमाणु वार्ता से पहले अमरीका के दबाव की रणनीति को सिरे से खारिज कर दिया है।

दोनों देशों के बीच यह वार्ता उस समय में हो रही है जब अमरीका ने मध्‍य-पूर्व में अपनी सबसे बड़ी सैन्य उपस्थिति दर्ज कराते हुए विमानों और युद्धपोतों को तैनात किया है। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कई बार धमकी दी है कि वे वार्ता विफल होने पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेंगे। ईरान ने जवाब में क्षेत्र में सभी अमरीकी सैन्य ठिकानों को अपना लक्ष्य घोषित कर दिया है।