पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी रहने के बीच ईरान ने आज दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हज़रत खातम अल-अनबिया के मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि क्षेत्र में ठिकानों पर पहले हुए ईरानी हमलों के बाद अमरीकी सैन्यकर्मी इन ठिकानों पर चले गए थे। प्रवक्ता ने दावा किया कि इन स्थानों पर 500 से अधिक सैनिक मौजूद थे, जिनमें से लगभग 400 एक ठिकाने पर और 100 दूसरे ठिकाने पर थे। बयान में आगे कहा गया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने इन ठिकानों की पहचान की और सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस बीच, अमरीकी अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
News On AIR | मार्च 28, 2026 6:59 अपराह्न
ईरान ने दुबई में अमेरिकी सेना के दो ठिकानों पर किया हमला