फ़रवरी 28, 2026 5:33 अपराह्न | Iran advises evacuation of Tehran

printer

ईरान ने तेहरान खाली करने की दी सलाह, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने नागरिकों को राजधानी तेहरान छोड़ने की सलाह दी है। परिषद ने एक बयान में कहा कि तेहरान के निवासियों को यथासंभव अन्य स्थानों पर चले जाना चाहिए। इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने मध्य पूर्व में स्थित सभी इज़राइली और अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमले करने का दावा किया है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार ईरान ने क़तर में अल-उदैद, कुवैत में अल-सलेम, संयुक्त अरब अमीरात में अल-धाफरा वायु सेना अड्डे और बहरीन में अमरीका के पांचवें बेड़े के अड्डे को निशाना बनाया है।