मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

ईरान ने यूरोपीय देशों पर परमाणु प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की धमकी पर राजनीतिक पूर्वाग्रह का आरोप लगाया

ईरान ने उन यूरोपीय देशों पर निशाना साधा है जिन्होंने उसके परमाणु कार्यक्रम की निगरानी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की धमकी दी है। तेहरान के अधिकारियों ने आज यूरोपीय देशों पर राजनीतिक पूर्वाग्रह का आरोप लगाया और कहा कि अगर तेहरान शर्तें पूरी नहीं करता है तो इस महीने के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध फिर से लगा दिये जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उचित प्रस्ताव पेश किया गया है। ये शिकायतें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद- यू.एन.एस.सी. में आज बाद में होने वाले मतदान से पहले आई हैं, जो एक ऐसे प्रस्ताव पर होगा जो संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को स्थायी रूप से हटा देगा।
यूरोप के तीन प्रमुख देश- ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी – जिन्हें ई-थ्री के रूप में जाना जाता है – ने अगस्त के अंत में तेहरान द्वारा उनकी मांगें पूरी न करने पर प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के लिए 30-दिवसीय प्रक्रिया शुरू की थी। ईरानी अधिकारियों ने तीनों देशों पर 2015 की परमाणु अ-प्रसार संधि- एन.पी.टी. में निहित विवाद तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।