दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में लक्ष्य का पीछा करते हुए चार हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान कल बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गये आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में हासिल किया। विराट कोहली पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक को पीछे छोड़ते हुए टी-20 क्रिकेट में छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं।
News On AIR | मार्च 29, 2026 10:11 पूर्वाह्न
आईपीएल: लक्ष्य का पीछा करते हुए चार हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज विराट कोहली