अप्रैल 10, 2026 8:35 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कल रात ईडेन गार्डेन्‍स में रोमांचकारी अंतिम गेंद  में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हरा दिया। 182 रन के लक्ष्‍य के जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने तीन विकेट शेष रहते लक्ष्‍य हासिल कर लिया। 
 
पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। मुकुल चौधरी और आयुष बडोनी दोनों की 54 रनों की शानदार बल्‍लेबाजी के कारण लखनऊ को जीत मिली। मुकुल चौधरी को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। राजस्‍थान रॉयल्‍स का सामाना आज ए.सी.ए. स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला