अप्रैल 7, 2026 7:27 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला

आईपीएल क्रिकेट में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कल रात कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

कोलकाता ने खेल रोके जाने तक 3 ओवर 4 गेंद में दो विकेट पर 25 रन बनाए। कोई नतीजा न निकल पाने के कारण, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

आज के मैच में, राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय मानक समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा।