मई 6, 2026 2:08 अपराह्न

printer

आईपीएल: चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया है। नई दिल्‍ली में कल पहले बल्‍लेबाजी करते हुए डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। 156 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 ओवर और तीन गेंद में दो विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। संजू सैमसन ने नाबाद 87 और कार्तिक शर्मा ने 41 रन का योगदान दिया। संजू सैमसन को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। हैदराबाद में यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला