अप्रैल 2, 2026 1:03 अपराह्न

printer

आईपीएल 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद से ईडन गार्डन्स में होगा

आईपीएल क्रिकेट में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज शाम साढे सात बजे कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

कल डेल्‍ही कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के पांचवें मैच में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 141 रन पर ऑल आउट हो गई। अब्दुल समद ने 36 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया। डेल्‍ही कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने तीन-तीन विकेट लिए।

डेल्‍ही कैपिटल्स ने समीर रिजवी की नाबाद 70 रनों की पारी की बदौलत 17 ओवर और एक गेंद में चार विकेट के नुकसान पर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। रिजवी को उनकी मैच-विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।