इंडियन प्रीमियर लीग- (आई.पी.एल) क्रिकेट में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। मैच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरा दिया।
227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, कोलकाता नाइट राइडर्स 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई।
इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए, हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंद में 52 रन बनाए, जबकि कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद में 52 रन का योगदान दिया।
हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए, जबकि कोलकाता के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए।
कोलकाता के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंद में 39 रन बनाए और 2 विकेट लिए। नीतीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।