दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सर गंगाराम अस्पताल द्वारा आयोजित चिकित्सा क्षेत्र में महिला की भागीदारी कार्यक्रम में भाग लिया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने में इस संस्थान की भूमिका सराहनीय रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की यह अस्पताल सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा परंपरा का एक प्रतिष्ठित केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि दशकों से यह संस्थान लाखों मरीजों के उपचार और उनके भरोसे का मजबूत आधार बना हुआ है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर, नर्स, शोधकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी के रूप में अनेक महिलाएं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और सेवा भावना से समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में मेहनत से आगे बढ़ें, खूब पढ़ें और भविष्य में नई ऊंचाइयों को हासिल करें।
News On AIR | मार्च 10, 2026 6:22 अपराह्न | International Women's Da
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका की सराहना की