जनवरी 28, 2025 8:44 अपराह्न

printer

हरियाणा में पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर बुधवार से अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

हरियाणा में पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर कल से अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

 

7 दिवसीय महोत्सव के दौरान 2 फरवरी तक मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा 4 फरवरी तक तीर्थ स्थल पर सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा।

 

हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री धूमन सिंह ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड आदि बद्री से लेकर रन ऑफ कच्छ तक सरस्वती नदी के मार्ग पर स्थित सभी ऐतिहासिक तीर्थों पर कार्यक्रम आयोजित करेगा।