मई 30, 2025 4:57 अपराह्न

printer

‘इतिहास को आकार देना-भविष्य को पोषित करना’ विषय के साथ मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय आलू दिवस

अंतरराष्ट्रीय आलू दिवस आज मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है- इतिहास को आकार देना, भविष्य को पोषित करना। यह विषय आलू के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व तथा आज की वैश्विक कृषि खाद्य प्रणालियों में इसकी बढ़ती हुई भूमिका का प्रतिनिधित्व करता है।

 

भारत दुनिया में आलू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है, जो वैश्विक स्तर पर उगाए जाने वाले आलू का एक बड़ा हिस्सा है। इसे भारतीय भोजन और खेती में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।