मार्च 24, 2026 12:35 अपराह्न

printer

आईडीसी ने जी.एल.पी.-1 आधारित वजन घटाने की दवाओं की अनधिकृत बिक्री और प्रचार के खिलाफ निगरानी तेज

भारतीय औषधि नियंत्रक(आईडीसी) ने जी.एल.पी.-1 आधारित, वजन घटाने की दवाओं की अनधिकृत बिक्री और प्रचार के खिलाफ निगरानी तेज कर दी है। बाजार में खुदरा फार्मेसियों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, थोक विक्रेताओं और क्लीनिकों के माध्यम से इन दवाओं के कई जेनेरिक वेरिएंट की बढ़ती उपलब्धता की चिंताओं के बीच ये कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि उचित चिकित्‍सकीय परामर्श के बिना इन दवाओं के गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले, 10 मार्च को निर्माताओं को उपभोक्‍ताओं को गुमराह करने वाले विज्ञापनों का प्रचार ना करने की सलाह दी गई थी। आगामी सप्‍ताहों में निगरानी और तेज की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ऐसी दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ही करें।