मार्च 20, 2026 6:36 पूर्वाह्न

printer

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र ने एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए

एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र ने सशस्त्र बलों के लिए मौजूदा उपग्रह-आधारित दूरसंचार नोड्स के रख-रखाव और अतिरिक्त नोड्स की आपूर्ति के लिए एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने मौजूदा उपग्रह-आधारित टेलीमेडिसिन व्यवस्था की समीक्षा की और अगली पीढ़ी के नोड्स के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की।