भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ज्योति और आईएनएस राणा 14 से 18 अगस्त तक होने वाले भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास एस.एल.आई.एन.ई.एक्स-2025 के 12वें संस्करण में भाग लेने के लिए आज कोलंबो पहुँचे। यह अभ्यास कोलंबो में हार्बर चरण के साथ शुरू होगा जो 16 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 18 अगस्त तक कोलंबो समुद्री चरण का आयोजन होगा। श्रीलंका के उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एस.एल.एन.एस विजयबाहु और सयूरा अभ्यास में शामिल होंगे। अभ्यास के दौरान सामरिक युद्धाभ्यास, सतह पर गोलीबारी, हेलीकॉप्टर संचालन, खोज और बचाव और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल होंगे। इसमें श्रीलंका वायु सेना के बीईएल- 412 हेलीकॉप्टर और दोनों नौसेनाओं के विशेष बल भी भाग ले रहे हैं। एस.एल.आई.एन.ई.एक्स-2025 का उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और समुद्री अभियानों में सहयोग बढ़ाना है।