मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 12, 2025 6:29 पूर्वाह्न | Gurugram | INSAravali | navalfleet

printer

आई.एन.एस. अरावली गुरुग्राम में नौसेना बेडे में होगा शामिल

नौसेना आज गुरुग्राम में आई.एन.एस. अरावली को अपने बेडे में शामिल करेगी। देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा की दिशा में यह एक महत्‍वपूर्ण कदम है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया आई.एन.एस. अरावली, नौसेना के सूचना और संचार तंत्र को मज़बूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे नियंत्रण और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सूचना और संचार केंद्रों को सहायता मिलेगी। समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी करेंगे।