जनवरी 19, 2026 9:28 अपराह्न

printer

INS सुदर्शनी 10 महीने के समुद्री अभियान ‘लोकायन-26’ पर रवाना होगा, “एस्केल आ सेट” और ‘सेल 250’ में लेगा भाग

भारतीय नौसेना का जहाज, आईएनएस सुदर्शनी, कल 10 महीने के समुद्री अभियान ‘लोकायन-26’ पर रवाना होगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह जहाज 22 हजार समुद्री मील से अधिक की दूरी तय करेगा और इस दौरान 13 देशों के 18 विदेशी बंदरगाहों का दौरा करेगा। यह फ्रांस में आयोजित होने वाले “एस्केल आ सेट” और अमरीका के न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले ‘सेल 250’ में भाग लेगा। 
 
भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के दो सौ से अधिक प्रशिक्षु गहन नौकायन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिससे उन्हें लंबी दूरी के समुद्री नेविगेशन और पारंपरिक समुद्री कौशल का अनुभव प्राप्त होगा। यह नौसेना जहाज आगंतुक देशों की नौसेनाओं के साथ प्रशिक्षण संबंधी बातचीत और समुद्री साझेदारी कार्यक्रमों में भी भाग लेगा। इससे समुद्री सहयोग मजबूत होगा और महासागर के अनुसार, क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति को बढ़ावा मिलेगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला