निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता ई.सी.आई.एन.ई.टी प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता, उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत पूर्ण शपथ पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। ई.सी.आई.एन.ई.टी विश्व का सबसे बड़ा चुनावी सेवा मंच है, जो निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक ऐप और पोर्टल को एकीकृत करके सभी चुनावी सेवाओं को एक सहज अनुभव में समाहित करता है।
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। असम, केरल, पुद्दुचेरी की विधानसभाओं और चार राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए कुल एक हजार नौ सौ 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 9 अप्रैल को होगा। आयोग ने कहा कि नागरिक ई.सी.आई.एन.ई.टी के अपने उम्मीदवारों को जानें मॉड्यूल का उपयोग करके आपराधिक मामलों, संपत्ति और देनदारियों और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते