प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश में विशाल रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के आईटीओ में रक्तदान किया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने एक ही दिन में तीन लाख यूनिट रक्त एकत्र करने के लक्ष्य के साथ देश भर में सात हज़ार शिविर आयोजित किए हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी शिविर का दौरा किया और संगठन के प्रयासों की सराहना की।
संवाददाता से बातचीत में श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बना दिया है।