जनवरी 8, 2025 7:05 अपराह्न | Mahakumbh | Mahakumbh 2025 | Prayagraj

printer

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए विशेष गीत का किया लोकार्पण

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज नई दिल्‍ली में महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए विशेष गीत का लोकार्पण किया।

इस समारोह में प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद और आकाशवाणी की महानिदेशक प्रज्ञा पॉलीवाल गौड उपस्थित थी। महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा।