जम्मू-कश्मीर में, सेना ने आज राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने सेना की व्हाइट नाइट कोर के हवाले से बताया कि इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है।
सेना के सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर करीब 3 बजे नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सेना के जवानों ने तुरन्त कार्रवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में पाकिस्तान समर्थित एक आतंकवादी मारा गया। दूसरे आतंकवादी को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में हवाई और जमीनी स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 7:45 अपराह्न | Infiltration bid foiled in Jammu and Kashmir's Nowshera sector
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर