अप्रैल 3, 2026 2:23 अपराह्न

printer

उद्योग जगत ने सरकार के कई महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट देने के निर्णय का स्वागत किया

उद्योग जगत ने सरकार के कई महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट देने के निर्णय का स्वागत किया है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी सहर्ष दमानी ने कहा कि  सरकार द्वारा उठाया गया यह एक एहतियाती कदम है, जिससे ऑटो क्षेत्र को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिमर जैसे कई घटक पेट्रोकेमिकल पर निर्भर करते हैं, इसलिए यह छूट व्यवधान के जोखिम को कम करेगी और लागत के दबाव को नियंत्रित करेगी।

श्री दमानी ने कहा कि यह कदम वैश्विक अस्थिरता के बीच भी स्पेयर पार्ट्स और उपभोग् सामग्रियों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

इस बीच, भारतीय औषधि निर्माता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरांची शाह ने कहा कि एपीआई और फॉर्मूलेशन निर्माण में उपयोग होने वाले प्रमुख सॉल्वैंट्स और रसायनों पर आयात शुल्क हटाने से हाल में हुई मूल्य वृद्धि को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से देश में सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।