वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कैमरून के याउंडे में आयोजित 14वें विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान अफ्रीका समूह के सदस्य देशों के मंत्रियों और राजदूतों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने बताया कि चर्चा के दौरान सभ्यतागत, ऐतिहासिक और व्यापारिक संबंधों की पुष्टि हुई। उन्होंने व्यापार को बढ़ावा देने और सम्मेलन के एजेंडा पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान निवेश संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई जिसमें अफ्रीका में भारत के निवेश का विस्तार करना भी शामिल था।
News On AIR | मार्च 29, 2026 9:52 अपराह्न
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने याउंडे में अफ्रीकी समूह के मंत्रियों से मुलाकात की