मार्च 20, 2026 2:09 अपराह्न

printer

सिंधु जल संधि तब तक स्थगित, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता है: पी. हरीश

भारत ने दोहराया है कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक वह आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि पाकिस्तान को संधि संबंधी चिंताएं उठाने से पहले मानव जीवन का सम्मान करना चाहिए। उन्‍होंने पाकिस्‍तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बताया।

श्री पी. हरीश ने कहा कि भारत ने 1960 की इस संधि पर सद्भावना से हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान ने युद्धों और आतंकी हमलों के माध्यम से इसे कमजोर किया। पिछले साल के भयावह पहलगाम हमले के बाद भारत ने इस समझौते को निलंबित कर दिया था।

श्री पी. हरीश ने यह भी कहा कि तकनीकी और पर्यावरणीय परिवर्तनों के बीच संधि में संशोधन पर चर्चा करने के भारत के प्रयास को भी पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दिया।