नवम्बर 26, 2025 6:22 अपराह्न | Death | Floods | Indonesia | landslides | rains | Sumatra island

printer

इंडोनेशिया: सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई और छह अन्‍य लापता हैं। उत्तरी सुमात्रा के छह क्षेत्रों में नदियों के उफान पर होने और पहाड़ी गाँवों में कीचड़, चट्टानें और पेड़ बहने के बाद बचाव दल दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिबोल्गा में, बचाव दल ने पाँच शव बरामद किए । तीन घायल लोगों को बचा लिया गया। चार लापता लोगों की तलाश जारी है। मध्य तपनौली में चार लोगों के एक परिवार के मारे जाने और हज़ारों घरों के जलमग्न होने की सूचना है। दक्षिण तपनौली में आठ लोगों की मौत हो गई और बाढ़ के कारण पेड़ उखड़ गए और बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचा। बडी संख्‍या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अन्य ज़िलों में घरों के जलमग्न होने, पुलों के ढहने और सड़कों के अवरुद्ध होने की सूचना है। लगातार बारिश की चेतावनी के बीच आपातकालीन आश्रय स्थल बनाए गए हैं।