इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु में आज अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। कई लोगों के लापता होने की भी आशंका है। कल से शुरू हुई भारी बारिश के कारण टर्नेट शहर में कई तरह की आपदाएँ आईं। सैनिकों, पुलिस, स्थानीय खोज और बचाव कर्मियों, आपदा प्रबंधन कर्मचारियों और स्वयंसेवकों द्वारा बचाव और खोज अभियान वर्तमान में चल रहा है।
Site Admin | अगस्त 25, 2024 1:33 अपराह्न
इंडोनेशिया: उत्तरी मालुकु में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, 2 घायल
