दिसम्बर 9, 2025 8:29 अपराह्न | Indonesia | Jakarta | seven-storyoffice

printer

इंडोनेशिया: जकार्ता में सात मंजिला कार्यालय भवन में आग लगने से 22 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के मध्य जकार्ता में आज एक सात मंजिला कार्यालय भवन में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई। आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी और तेज़ी से फैल गई। दमकलकर्मियों ने 19 लोगों को बचाया, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं। ज़्यादातर पीड़ितों की मौत धुएँ के कारण दम घुटने से हुई।

अधिकारियों ने सैकड़ों कर्मियों और दमकल गाड़ियों को तैनात किया है। तीन घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है, हालाँकि प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्रोन भंडारण क्षेत्र में बैटरी में चिंगारी से आग लगने की बात कही।