दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – आईजीआईए देश का पहला ऐसा हवाई अडडा बन गया है जिसे पर्यावरण अनुकूल होने की वजह से वॉटर पॉजिटिव स्टेटस दिया गया है। इसकी यात्री क्षमता प्रति वर्ष चार करोड से ज्यादा है। आई जी आई ए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने इस उपलब्धि के बारे में कहा कि वॉटर-पॉजिटिव बनना प्राकृतिक संसाधनों का ज़िम्मेदार तरीके से इस्तेमाल करना तथा पर्यावरण प्रबंधन के नजरिए से भविष्य में वैमानिकी क्षेत्र की आधारभूत संरचना के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आई जी आई हवाई अड्डे को शून्य उत्सर्जन के रूप में दीर्घावधि के लिए अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। श्री जयपुरियार ने कहा कि वॉटर पॉजिटिविटी न केवल प्राकृतिक संसाधनों पर हमारी निर्भरता को कम करती है बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से हमारी वहनीय क्षमता को भी मजबूत बनाती है।
Site Admin | दिसम्बर 1, 2025 5:17 अपराह्न
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा “वॉटर पॉजिटिव” दर्जा प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया