मई 8, 2026 10:36 पूर्वाह्न

printer

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू करेगी इंडिगो

भारत की विमान कंपनी इंडिगो इस वर्ष 15 जून से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। इस हवाई अड्डे से किसी विमान कंपनी की यह पहली उड़ान सेवा होगी। इंडिगो नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देश भर के 16 से अधिक शहरों से सीधी उड़ान के माध्यम से जोड़ेगी।

इनमें बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों के साथ-साथ अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, नवी मुंबई, पंतनगर और श्रीनगर जैसे महत्वपूर्ण गंतव्य शामिल हैं। 15 जून को पहली उड़ान लखनऊ से नोएडा के लिए होगी। यह उड़ान लखनऊ से सुबह सात बजकर पांच मिनट पर रवाना होकर  सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर नोएडा पहुंचेगी। इसके बाद, नोएडा से बेंगलुरु के लिए भी पहली उड़ान शुरू की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला