दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट ने आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक इंजन में खराबी के संदेह में आपातकालीन लैंडिंग की। यह फ्लाइट विशाखापत्तनम से आ रही थी और इसमें 161 यात्री सवार थे। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार सुबह 10:39 मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। मंत्रालय ने बताया कि फ्लाइट सुबह 10: 54 मिनट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गई और अब हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य है।
इस बीच, दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत मौके पर भेजे गए। उन्होंने कहा कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड कर गई और किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।