मार्च 29, 2026 10:16 अपराह्न

printer

इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता आज से ग्रेटर नोएडा में शुरू

कौशल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाली इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता आज से ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से 650 से अधिक कुशल युवा भाग ले रहे हैं, जो राष्ट्रीय और वैश्विक उद्योग मानकों के अनुरूप 63 कौशल श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यह प्रतियोगिता भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण और विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिष्ठित वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता शंघाई 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।