मार्च 2, 2025 9:15 अपराह्न

printer

दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप में भारत के युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी ने पुरुष डबल्‍स खिताब जीता

दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप में भारत के युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी ने पुरुष डबल्‍स खिताब जीत लिया है। इस जोडी ने कल रात फाइनल में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पैटन की जोड़ी को 3-6, 7-6, 10-8 से हराया।

 

       युकी के करियर का यह चौथा एटीपी डबल्‍स खिताब है। इससे पहले, युकी और एलेक्‍सी ने सेमीफाइनल में ब्रिटेन के जेमी मरे और ऑस्‍ट्रेलिया जॉन पीयर्स की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।